Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राजनगर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजनगर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    BLO से वार्ता कर मतदाता सूची में नाम सत्यापन, मतदाता पहचान पत्र वितरण आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का जायजा ले आगामी 15 अप्रैल तक सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने आज राजनगर प्रखंड के तीतीरबिला, छेलकानी, कुड़मा तथा गेंगरूली ग्रामों के विभिन्न विद्यालय भवनों में स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं , विशेषकर दिव्यांग व महिला मतदाताओं की सुविधा के परिप्रेक्ष्य से सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रेलिंग के साथ रैंप, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी , विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क , साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार आदि की उपलब्धता का निरीक्षण कर अगली 15 अप्रैल तक सुविधाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

     

    साथ ही मतदान केंद्र वाले विद्यालय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां को दुरुस्त कराने और आवश्यकतानुसार अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।
    इस क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों के बीएलओ से फॉर्म 6,7 एवं 8 के आवेदनों के निष्पादन, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के वितरण की स्थिति, लोकसभा क्षेत्र के नाम, उनके क्षेत्र के बूथों में मतदान की तिथि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

     

     

    उपायुक्त द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की दिशा में विशेष पुनरीक्षण एवं नियमित अद्यतनीकरण के क्रम में त्रुटिवश विलोपित मतदाताओं अथवा अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए मतदाताओं के संदर्भ में पुनः घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के गठन एवं उसके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के माध्यम से “कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें” के संदेश एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

     

     

    इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के एडवांस में प्राप्त किए गए फॉर्म 6 की संख्या तथा उसके निष्पादन की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय अनिवार्य रूप से जांचोंपरांत मतदाता सूची में प्रविष्टि का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी, जारी किया घोषणा पत्र का प्रारूप
    Next Article प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटशिला ने सबर बस्ती एवं हाट बाजार में लगाया वोटर चौपाल, मतदान के लिए किया प्रेरित

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.