Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सेल्फी प्वाइंट का किया शुभारंभ

    स्वीप के तहत जिले भर में आयोजित की जा रही है विभिन्न गतिविधियां

    आज दिनांक 02.04.2024 को समाहरणालय जामताड़ा के भूतल परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से सेल्फी अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सेल्फी अभियान में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के साथ सेल्फी लेकर अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिले भर में विभिन्न गतिविधियों किया जा रहा है, जिसके तहत आज जिला में हमलोग सेल्फी अभियान में भाग ले रहे हैं, ऐसे सेल्फी प्वाइंट जिले के महत्वपूर्ण कार्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विभिन्न मॉलों आदि में अधिष्ठापित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

    उन्होंने बताया कि जिले में (दुमका लोकसभा क्षेत्र) लोकसभा आम चुनाव के निमित्त 7वें चरण में दिनांक 01 जून 2024 को मतदान होगा। ऐसे में जिले के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि आप सभी अपने अधिकार को ना भूलें और लोकतंत्र के इस महापर्व (चुनाव का पर्व, देश का गर्व) के अवसर पर निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपना बहुमूल्य वोट करें एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    साथ ही वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है एवं उनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वे अपने बीएलओ के माध्यम से या स्वयं अपने मोबाइल फोन से भी वोटर हेल्पलाइन सर्विस के जरिए ऑनलाइन प्रपत्र 6 को 04.05.2024 तक अनिवार्य रूप से भर दें ताकि आप वोट दे सकें, साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में अपने नाम आदि का जांच कर लें, अगर कोई त्रुटि है तो इसका बीएलओ के माध्यम से अविलंब सुधार करवा लें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कृष्ण कन्हैया राजहंस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article किसी भी सूरत में जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करें सभी संबंधित अधिकारी, अन्यथा होगी कार्रवाई – उपायुक्त

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.