Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव से एन पहले सरयू राय के बगावत करने की वजह से न केवल तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को सत्ता गंवानी पड़ी, बल्कि बीजेपी को प्रदेश भी गंवानी पड़ी. अब वे धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार ढुल्लू महतो को लेकर मुखर हैं और खुलकर बीजेपी पर हमले कर रहे हैं. इतना ही नहीं पिछले दिनों गैंगस्टर प्रिंस खान के धमकी भरे वायरल ऑडियो को लेकर भी उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. वैसे सरयू राय ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसे कई धमकी देखे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. उन्होंने धनबाद की जनता से सोच समझकर मतदान करने की अपील की है. सरयू राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ढुल्लू महतो जैसे प्रत्याशियों के मामले में उनका रवैया कहीं ना कहीं उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है. इससे धनबाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो पर 50 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. न्यायपालिका और चुनाव आयोग को गंभीरता दिखानी होगी. ईडी ने ढुल्लू महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी गंभीर मामले ढुल्लू महतो पर लगे हैं. जब हेमंत सोरेन सलाखों के पीछे जा सकते हैं तो ढुल्लू महतो के मामले में नरमी क्यों बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि विधानसभा में आवाज उठाने के बाद भी अब तक प्रिंस खान विदेश नहीं लाया जा सका है यह केंद्र सरकार की विफलता है. वह विदेश से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. भारत सरकार को इस पर पहल करते हुए उसे तत्काल स्वदेश लाना चाहिए. उन्होंने ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के बीच रिश्तों के जांच की भी चुनाव आयोग से मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाँधी मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी
    Next Article सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में विद्यालय में सत्र के प्रारंभ के लिए विद्यालय परिवार द्वारा हवन यज्ञ का कार्यक्रम किये

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.