Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर किया हमला, दो जनरल समेत 7 लोगों की मौत
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर किया हमला, दो जनरल समेत 7 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर किया हमला, दो जनरल समेत 7 लोगों की मौत
    दमिश्क: सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर इज़राइली हमले में ईरान के दो जनरल और पांच अधिकारी मारे गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

     

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। दरअसल, ईरान गाज़ा और लेबनान में इज़राइल से लड़ने वाले चरमपंथी समूहों का समर्थन करता है। गाज़ा में करीब छह महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्ला के चरमंपथियों तथा इज़राइल के बीच संघर्ष बढ़े हैं। गाज़ा पर शासन करने वाले हमास ने सात अक्टूबर को इज़राइल पर हमला किया था।

     

     

     

    इस समूह को भी ईरान का समर्थन हासिल है। इजराइल ईरानी ठिकानों पर हमले को बमुश्किल ही स्वीकार करता है। उसने सीरिया में हुए इस हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि सेना के एक प्रवक्ता ने दक्षिण इज़राइल में एक नौसेना अड्डे पर सोमवार तड़के हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी इज़राइल की ओर लंबी दूरी की मिसाइलें दाग रहे हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, सोमवार को सीरिया में किए गए हवाई हमले में जनरल मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी की मौत हो गई, जिन्होंने 2016 तक लेबनान और सीरिया में विशिष्ट कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था।

     

    इस हमले में जनरल मोहम्मद हादी हजरियाहिमी तथा पांच अन्य अधिकारियों की भी मौत हुई है।ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ ने बताया कि हमले में दो सीरियाई भी मारे गए हैं। वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारी हमले में जख्मी हो गए हैं तथा मलबे में अब भी शवों की तलाश की जा रही है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हमले में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि इसका मुख्य दूतावास भवन सही सलामत है।

     

     

     

    ईरानी राजदूत हुसैन अकबरी ने हमले का बदला “इसी तीव्रता और कठोरता से” लेने का संकल्प लिया। फलस्तीन के हमास और इस्लामिक जिहाद ने इज़राइल पर गाज़ा के संघर्ष को व्यापक करने की कोशिश का आरोप लगाया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अन्य देशों से हमले की निंदा करने का आह्वान किया। इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार तड़के सीरिया की ओर से इज़राइल पर दागे गए कुछ गोले लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही नष्ट हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोजोबेड़ा में जुस्को पानी पाइपलाइन का काम शुरू,हुआ भूमि पूजन
    Next Article आप नेता आतिशी ने किया बड़ा खुलासा: ‘आप’ के चार बड़े नेता होंगे गिरफ्तार

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.