Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024- गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, मिलर ने छक्का जड़कर खत्म किया मैच
    Headlines खेल

    IPL 2024- गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, मिलर ने छक्का जड़कर खत्म किया मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IPL 2024- गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, मिलर ने छक्का जड़कर खत्म किया मैच
    अहमदाबाद: आईपीएल 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड मिलर ने विनिंग शॉट लगाया. उन्होंने 20वें ओवर में जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के लगाया.

     

     

    मिलर 27 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, विजय शंकर 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे. साई सुदर्शन ने 45 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में तीन मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. हैदराबाद का अगला मैच पांच अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से है. वहीं, गुजरात की टीम चार अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

     

     

    हैदराबाद ने 162 रन बनाए

    सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है. टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. तीन विकेट तो हैदराबाद की टीम ने 20वें ओवर में गंवाए. आखिरी ओवर करने के लिए मोहित शर्मा आए. उन्होंने इस ओवर में मात्र तीन रन दिए. साथ ही दो विकेट भी लिए. आखिरी गेंद पर अब्दुल समद रन आउट हुए. मोहित ने कुल मिलाकर तीन विकेट लिए. वहीं, हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन समद ने बनाए. उन्होंने 14 गेंद में 29 रन की पारी खेली. अभिषेक ने भी 20 गेंद में 29 रन की पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDonna Butterfield: ब्रेस्ट सर्जरी के बाद हुई थी 30 साल की ब्रिटिश मॉडल की मौत
    Next Article जमशेदपुर गोपाल मैदान में सेमलेद, दिखी संस्कृति की झलक

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.