Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सर्विसेज के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मियों के द्वारा मतदान हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सर्विसेज के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मियों के द्वारा मतदान हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सर्विसेज के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मियों के द्वारा मतदान हेतु आहूत बैठक संपन्न

    एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची पोस्टल बैलेट कोषांग को कराएं उपलब्ध

    फॉर्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर सकेंगे मतदान;पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम निर्देश

    लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट से मतदान से संबंधित समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश देते हुए उन्होंने एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी संबंधित से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के तहत एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी यथा:- विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, यातायात सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया कर्मी शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के आधार पर वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी, वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके लिए फॉर्म 12 डी में आवश्यक जानकारी भरकर डाक मतपत्र शाखा में जमा करने हेतु निर्देश दिया एवं बताया कि इसके आधार पर ही वे पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए पात्र हो पाएंगे।

    इसके अलावा उन्होंने एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों के प्रधानों को अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर किसी का भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है तो फॉर्म -6 भरकर अपना नाम दर्ज करें। इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन Voter Helpline App या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से या 1950 पर बात कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं और अपना एपिक नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरकार के अथक प्रयास से बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर में जुस्को के 12000 लीटर वाली टैंकर से निःशुल्क पीने का पानी वितरण करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर जिला अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.