Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, कारोबारी पत्नी की हत्या की एक स्वर में की गई निंदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में की मुलाकात, कहा- प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, कारोबारी पत्नी की हत्या की एक स्वर में की गई निंदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में की मुलाकात, कहा- प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, कारोबारी पत्नी की हत्या की एक स्वर में की गई निंदा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में की मुलाकात, कहा- प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल

     

    ● क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंचे जमशेदपुर, कल पुर्वी विधानसभा की बैठक में लेंगे हिस्सा, पश्चिम विधानसभा में भी कल बैठक

     

    जमशेदपुर। आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर मंथन हेतु शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांगठनिक चर्चा के संग चुनावी कार्यों की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान शुक्रवार देर शाम जमशेदपुर के सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की अपराधियों के द्वारा की गई हत्या की एकस्वर में निंदा की गई।

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ऐसे में अपराधी हथियार लेकर घटना को अंजाम दे रहे हैं, ये शहर के नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और चोरी-छिनतई की घटना पर शासन-प्रशासन के उदासीन और लचर रवैये से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बैठक में भाजपा नेताओं ने हत्या में शामिल अपराधियों के 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन से की है।

    *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:* भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को सरायकेला जिले के संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने से पूर्व शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय पहुंचे।

     

     

     

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इसके पश्चात, रविवार को जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की बैठक में भाग लेने आये भाजपा झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं से बारी-बारी मुलाकात की और सांगठनिक कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

     

     

     

    *रविवार को जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में भाजपा की बैठक:* रविवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर मंथन हेतु बैठक सुनिश्चित की गई है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की बैठक भालूबासा स्थित माँ शीतला भवन में एवं पश्चिम विधानसभा की बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सुनिश्चित की गई है। पुर्वी विधानसभा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बैठक लेंगे। बैठक के दृष्टिकोण से भाजपा ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

     

     

     

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, डॉ राजीव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद,

     

     

     

    अमित अग्रवाल, बिनोद राय, हन्नु जैन, बजरंगी पांडेय, हलदर नारायण साह, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे, संतोष कुमार, तन्मय झा, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अमर सिंह, अभिषेक डे, महावीर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कहा- प्रदेश के सभी 14 लोकसभा सीटों पर खिलेगा विजयी कमल कारोबारी पत्नी की हत्या की एक स्वर में की गई निंदा भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में की मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रथम शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी 31 मार्च को राधा स्वामी डेरा बाबा बग्गा सिंह, तरन तारन के परमसंत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज की असीम कृपा एवं दया से सत्संग का आयोजन किया जायेगा
    Next Article पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरकार के अथक प्रयास से बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर में जुस्को के 12000 लीटर वाली टैंकर से निःशुल्क पीने का पानी वितरण करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.