Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधिमंडल ज्योति अग्रवाल की दर्दनाक हत्याकांड के सिलसिले में एसएसपी, पूर्वी सिंहभूम से मिलकर समाज की बेटी को न्याय दिलाने की माँग किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधिमंडल ज्योति अग्रवाल की दर्दनाक हत्याकांड के सिलसिले में एसएसपी, पूर्वी सिंहभूम से मिलकर समाज की बेटी को न्याय दिलाने की माँग किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधिमंडल ज्योति अग्रवाल की दर्दनाक हत्याकांड के सिलसिले में एसएसपी, पूर्वी सिंहभूम से मिलकर समाज की बेटी को न्याय दिलाने की माँग किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में बीते रात हुए ज्योति अग्रवाल की निर्मम हत्याकांड में निष्पक्ष जांच हेतु एसएसपी (पूर्वी सिंहभूम) से मिलने पहुँचा। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि एकं व्यापारी और मारवाड़ी समुदाय की घरेलू बेटी की जिस प्रकार हत्या की गई है वह जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि जमशेदपुर शहर और पूरे झारखंड में व्यापारी वर्ग और मारवाड़ी समाज का अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा योगदान है और इसी समाज की बेटी-बहू सुरक्षित नहीं है, जो भयभीत करने वाला विषय है। उन्होंने एसएसपी से मांग की हैं कि व्यपारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रंगदारी मांगने वालों पर एवं इस हत्याकांड मामले के दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो। चाहे कुछ भी हो जाय, चाहे अपराधी कोई भी हो, बारीकी से जाँच होनी चाहिए और ज्योति अग्रवाल को न्याय मिलना ही चाहिए।

    एसएसपी पूर्वी सिंहभूम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और बताया कि पुलिस हर पहुलओं को ध्यान में रखकर जाँच पड़ताल कर रही है। चूंकि घटना चांडिल थाना की है और वह सरायकेला जिला में पड़ता है, वे एसपी सरायकेला से बराबर संपर्क बनाए हुए हैं और बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा एवं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    एसएसपी पूर्वी सिंहभूम को कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया, बाजार संमिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व महासचिव भरत वसानी, मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महासचिव पवन अग्रवाल ने भी अपनी भावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष मूनका, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व सचिव सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), सुशील अग्रवाल(प्रेस), मनोज पुरिया, डॉ सुशील अग्रवाल, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता), मुरारी अग्रवाल, आकाश शाह, अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, योगेश अग्रवाल, सज्जन खेमका, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल सम्मिलित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र कुमार झा लोकसभा चुनाव में उड़ीसा के ऑब्जर्वर नियुक्त
    Next Article एनटीटीएफ के 23 छात्रों का पुणे स्थित सुदर्शन डाइज़ कंपनी में चयन

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.