Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    आईपीएल: कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया
    नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का दसवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने आरसीबी को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है. पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

     

     

    कोलकाता की ओर से ओपनिंग करने आए फिलिप सॉल्ट और सुनील नारायण ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर बोर्ड पर 86 रन टांग दिए. सुनील नारायण ने अपने बल्ले से आग उगलते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की जबर कुटाई की.

     

     

    सुनील नारायण 22 गेंदों में 47 रन बनाकर मयंक डागर का शिकार हुए. नारायण ने अपने बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके जड़े वहीं, दूसरी छोर से फिलिप सॉल्ट ने भी बेंगलुरु के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. उन्होंने 20 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली. सुनील और फिलिप के जाने के बाद वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाते हुए कोलकाता की जीत सुनिश्चित की. वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 30 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन कूट डाले. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 24 गेदों में 39 रनों की पारी खेली.

     

     

    आरसीबी की ओर से मयंक डागर को छोड़कर सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. आरसीबी के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर में 46 रन लुटाए. यश दयाल, मयंक डागर और विजयकुमार ने 1-1 विकेट लिए. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 182 रन टांगे थे. रन मशीन विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 182 के स्कोर तक पहुंच सका था. कोहली ने 59 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली थी. कोहली के अलावा आरसीबी की ओर से कैमरून ग्रीन ने 33, मैक्सवेल ने 28 तो दिनेश कार्तिक ने 20 रनों की पारी खेली थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSpain Masters: पीवी सिंधु 2 साल बाद खिताब के करीब, पहुंची क्वार्टर फाइनल में
    Next Article उज्जैन: शिवभक्तों पर चढ़ा रंग पंचमी का रंग, भगवान महाकाल ने खेली होली

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.