Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में तेंदुआ का आतंक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क बंद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में तेंदुआ का आतंक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की दहशत में आदित्यपुर,गम्हरिया और अब जमशेदपुर के लोग जिंदगी जी रहे हैं।
    बीते 17 मार्च को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नजर आया तेंदुआ 13 दिन बाद अब जमशेदपुर में फिर दिखा है जिससे पूरे शहर में लोग सहमे हुए हैं।

     

    जमशेदपुर के कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ की चहलकदमी देखी गयी है । कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में तेंदुए के विचरण का वीडियो शहर में काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिससे शहर के लोगों में किसी अनहोनी का भय बढ़ता जा रहा है।

    कदमा स्थित इस बायोडायवर्सिटी पार्क जिसे टाटा स्टील के द्वारा स्थानीय लोगों के सैर और टहलने के लिए बनाया गया है जिसमे तेंदुआ घुस आया है। जिसे पार्क में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने देखा है और अपने मोबाइल में कैद किया है।

     

     

    कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ के आने को खबर पाकर जमशेदपुर फॉरेस्ट रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह वनकर्मी और क्विक रिस्पांस टीम को लेकर पार्क पहुंच गई है और तेंदुए की खोज में जुट गई है।

    सूचना मिलने पर पहुंचे फारेस्ट रेंजर दिग्विजय सिंह ने तेजी से। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर इसी पार्क का वीडियो होने की पुष्टि की है और इसी आधार पर तेंदुए की खोजबीन में जुट गई है।

     

     

    घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के डीएफओ ममता प्रियदर्शी के द्वारा
    पश्चिम बंगाल से वन विभाग के एक्सपर्ट और पलामू टाईगर रिजर्व फोर्स की टीम जो पिछले दिनों सराईकेला के आदित्यपुर और गम्हरिया में तेंदुए के देखे जाने के बाद इसके रेस्क्यू के लिए लगातर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था परंतु सफलता हाथ नही लगी थी,एक बार फिर इस टीम को बुलाया जा रहा है।

     

    मौके पर पहुंची डीएफओ सुश्री ममता प्रियदर्शी और टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा जु के डॉक्टरों ने पार्क में तेंदुआ के आने की पुष्टि के लिए इसके पैर के निशान और इसके गोबर को कलेक्ट कर जांच कर। रही है।
    और डीएफओ नें प्रथम जांच में तेंदुए की नही बल्कि उसी के जैसे कोई दूसरा जानवर की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नही की जा रही है कि पार्क में देखा गया जानवर तेंदुआ है या नही है।
    एहतियातन टाटा स्टील और स्थानीय प्रशासन के द्वारा फिलहाल इस पार्क को बंद कर दिया गाया है।

     

     

     

    बहराल तेंदुए के आने की सुचना से लौहनगरी जमशेदपुर शहर में लोग पूरी तरह से डरे और सहमे हुए हैं,और वन विभाग इसके रेस्क्यू में जुटी हुई है जो कि एक बड़ी चैलेंज वन विभाग और जिला प्रशासन के लिए है।

    बाइट:-
    01.एकता जायसवाल,स्थानीय महिला।
    02.टाटा स्टील अधिकारी।
    03.धनंजय मुर्मू,प्रत्यक्षदर्शी सुरक्षा गार्ड।
    04.दिग्विजय सिंह,फॉरेस्ट रेंजर जमशेदपुर।
    05.डॉक्टर संजीब कुमार महतो क्यूरेटर टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क।
    06.सुश्री ममता प्रियदर्शी, डीएफओ जमशेदपुर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजू पाल हत्याकांड: अदालत ने 6 आरोपियों को उम्रकैद और एक को सुनाई 4 साल की सजा
    Next Article रमज़ान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे में उमड़ी लोगों की भीड़, ज़ालिम की हिमायत न करने की दी गई नसीहत

    Related Posts

    मानगो में जनसुविधा समिति का गठन, सरयू राय ने कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    July 7, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में SIR अभियान के लिए 51 सहायता शिविर, रघुवर दास ने किया निरीक्षण

    July 7, 2026

    सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन 

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में जनसुविधा समिति का गठन, सरयू राय ने कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    जमशेदपुर पूर्वी में SIR अभियान के लिए 51 सहायता शिविर, रघुवर दास ने किया निरीक्षण

    सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन 

    सरायकेला में एसपी ने बाइक से किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया विशेष गश्ती अभियान

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक नाबालिग समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.