Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम चुनाव के निमित्त जिले में विधि व्यवस्था संधारण आदि सहित अन्य अहम बिंदुओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा आम चुनाव के निमित्त जिले में विधि व्यवस्था संधारण आदि सहित अन्य अहम बिंदुओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बैठक आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव के निमित्त जिले में विधि व्यवस्था संधारण आदि सहित अन्य अहम बिंदुओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बैठक आहूत

    लोकसभा आम चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    सभी चेकनाकों में आने जाने वाले वाहनों की सघनता से करें जांच – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    आज दिनांक 28.03.2024 को लोकसभा आम चुनाव के निमित्त जिले में विधि व्यवस्था संधारण आदि अहम बिंदुओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में विधि व्यवस्था संधारण, आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन सहित सुरक्षा बलों के आवासन, मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं आदि की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में लोकसभा आम चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं एवं सभी जरूरी व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त कर लें। उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु सभी चेक नाकाओं में जिले में आने जाने वाले वाहनों को सघनता से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करते रहें, इसके अलावा उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया।

    *थाना एवं ओपी क्षेत्र में चौकसी बरतने का पुलिस अधीक्षक ने दिया निर्देश*

    वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के अलावा बैठक के दौरान जिले से सटे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरतने साथ ही थाना एवं ओपी क्षेत्र में चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह के बाहुबल व धनबल का उपयोग किसी कीमत पर नहीं हो, इसके लिए सजगता बहुत जरूरी है। उन्होने सभी से चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के अलावा संबंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकार एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बूथ जागरूकता दल का बैठक कर मतदाताओं को किया गया जागरूक
    Next Article चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने जमुई से किया नामांकन दाखिल

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.