Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो डिमना बस्ती में मचा पानी का हाहाकार , पंद्रह दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो डिमना बस्ती में मचा पानी का हाहाकार , पंद्रह दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर

    मानगो डिमना बस्ती में मचा पानी का हाहाकार , पंद्रह दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति । डिमना झील से लोग ला रहे हैं पानी । मंत्री बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के लोगों ने लगाया नारा।
    स्थिति नहीं सुधरी तो मंत्री बन्ना गुप्ता का घेरूंगा आवास — विकास सिंह

     

    मानगो के डिमना बस्ती में लगभग पन्द्रह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है लोग बस्ती से लगभग पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं रोज कमाने खाने वाले की बस्ती होने के कारण काम में जाने वाले पुरुष पानी डिमना झील से पानी ढोने के कारण काम में नहीं जा पा रहे हैं महिलाओं और बच्चों ने पन्द्रह दिन से स्नान नहीं किया । बस्ती में रहने वाले लोगों को किसी ने जानकारी दी थी कि आज उनके यहां सुबह 6:00 बजे टैंकर आ जाएगा

     

     

    6:00 बजे सुबह से ही लोग बाल्टी ,तसला , डेकची लेकर टैंकर से पानी लेने के लिए पंक्तिबद्ध खड़े थे टैंकर आने में विलंब होने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़क पर उतर गए स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को उपस्थित लोगों ने बताया कि विगत पन्द्रह दिनों से एक बूंद भी पानी की सप्लाई बस्ती में नहीं हुई है लोग बूंद बूंद पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं जिसके घर में पुरुष है वें पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लाकर अपनी दिनचर्या के कार्य कर रहे हैं रोज कमाने खाने वाले के बस्ती होने के कारण लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है

     

     

    जिस कारण लोग पानी खरीद नहीं पा रहे हैं स्थानीय निवासी अर्जुन प्रमाणिक ने बताया प्रातः 4:00 बजे प्रतिदिन उठकर डिमना झील जाते हैं और चार बार पानी लेकर आते हैं तब जाकर घर का काम काज चलता है मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी पेयजल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों को देते हुए चेतावनी दिया कि जल ही जीवन है जीवन से खिलवाड़ किसी भी हद में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विकास सिंह ने कहा स्थिति नहीं सुधरी तो इस बार नगर निगम ,पेयजल स्वच्छता विभाग अथवा उपायुक्त कार्यालय का घेराव नहीं किया जाएगा

     

     

    स्थानीय लोगों के साथ सीधे स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास को घेरा जाएगा । मानगो से महिलाएं और पुरुष पैदल अपने माथे में हंडी,तसला और बाल्टी लेकर कदमा मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास जाएंगे और घेराव करेंगे तब जाकर कुंभकरणीय निद्रा में सोए हुए मंत्री बन्ना गुप्ता की नींद खुलेगी तब उन्हें लोगों की समस्या दिखेगी । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, संजू देवी,जगबंधू महतो, धीरेन कर्मकार, आशु गोप, कीर्तन कुमार,शकुंतला देवी , फुल मनी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, राधा कर्मकार , मित्तल कर्मकार,लीला देवी,महिमा देवी, माला देवी, सुलेचना देवी, अर्चना देवी ,मामूनी दास, अर्जुन प्रमाणिक सहित सैकड़ो लोग पानी के लिए सड़क पर उतरे थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो:क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम ,जेवर सहित कुछ रुपए की चोरी
    Next Article फुटपाथी दुकानों में लगी आग, कई दुकान जल कर राख।

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.