Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला एसपी ने जारी किया बयान, कहा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला एसपी ने जारी किया बयान, कहा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    SARAIKELA :  तेंदुआ को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर पुलिस बरतेगी सख्ती

    सरायकेला एसपी ने जारी किया बयान, कहा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
    कहा फेक वीडियो की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा, लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील

     

    तेंदुआ को लेकर सोशल मीडिया पर फेंक वीडियो या मैसेज प्रसारित करनेवालों के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है. एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि वन विभाग और पुलिस- प्रशासन लगातार क्षेत्र में कैम्प कर रही है. अभी तेंदुआ का स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल सका है. अफवाहों की वजह से रेस्क्यू टीम और पुलिस- प्रशासन को परेशानियों का सामना करना रहा है.

     

     

    उन्होंने लोगों से सावधान और सजग रहने की अपील की है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले पोस्ट पर निगाह रखने की बात कही है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है. साथ ही बगैर पुष्टि किए फोटोग्राफ्स या वीडियो डालने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. वैसे ग्रुप एडमिन तत्काल उन्हें ब्लॉक करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने आम लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकालने की अपील की है.

     

     

    बता दें कि बीते रविवार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन यूनिट- 1 में सबसे पहले तेंदुआ नजर आया था. उसके बाद सोमवार को बेबको और इंडिगो मोटर्स में तेंदुआ को देखा गया. मंगलवार को तेंदुआ के फुटप्रिंट नजर आए मगर तेंदुआ नजर नहीं आया. इधर वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार पुलिस- प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चला रही है.

     

     

    मगर पांच दिनों बाद भी तेंदुआ वन विभाग को नजर नहीं आया है. इस बीच तरह- तरह के अफवाहों को लेकर रेस्क्यू टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तरह- तरह के भ्रामक वीडियो और फोटोग्राफ्स व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जा रहा है जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनीता हांसदा की हत्या मामले में एसएसपी ऑफिस सामने प्रदर्शन, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 66वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन ।

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.