Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,2 बच्चों की बेरहमी से किया था हत्या
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,2 बच्चों की बेरहमी से किया था हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,2 बच्चों की बेरहमी से किया था हत्या
    बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बेरहमी से मासूमों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। वहीं 25 हजार का आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

     

    बरेली बस अड्डे पर पकड़ा गया
    सोशल मीडिया पर जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। कई लोगों ने उसे फोन कर बताया। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया।
    साजिद का हो चुका एनकाउंटर
    बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से जावेद को पकड़ा गया है। वायरल वीडियो में जावेद खुद को बेगुनाह करार देता है। उसने कहा कि आरोपी साजिद उसका सगा बड़ा भाई है और खुद उसका कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि साजिद को पुलिस ने हत्याकांड के बाद ही रात में मुठभेड़ में मार गिराया था।

     

    साजिद ने 24 बार किए बच्चों पर वार
    पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि साजिद ने 24 बार उस्तरे और चाकू से वार किया। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे अहान के शरीर पर 9 वार और आयुष के शरीर पर 14 वार हुए। बुधवार सुबह ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। फिर 10 बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरोपी साजिद का एनकाउंटर के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें उसके शरीर में 3 गोलियां लगी मालूम हुईं। सखानू में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
    Next Article टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मिलेगा सर जहांगीर घांदी मेडल

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.