Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2024Updated:March 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार से कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोषांग के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चैनल, पेड न्यूज आदि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही समाचार पत्र के कतरन के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त कर्मियों के उपस्थिति की भी जांच की गई तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार का विज्ञापन, वीडियो, टेक्स्ट आदि प्रसारित होने के पूर्व एमसीएमसी कोषांग के पास भेजा जाना अनिवार्य है, इसके लिए पूर्व में ही कोषांग से र्सिटफिकेशन आवश्यक है । उन्होने पेपर कटिंग एवं पेड न्यूज की पहचान करने, चिन्हित होने पर उस पर की जाने वाली कार्रवाई तथा नोटिस व अपील के सभी पहलुओं के संबंध में जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए जल्द ही फोन नंबर जारी किया जाएगा जिसपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधी कोई शिकायत हो तो आमजनमानस शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी पर बल देते हुए जिलावासियों से अपील भी किया कि चुनावी प्रक्रिया के संबंध में कोई भी अपुष्ट खबर को दूसरों को फॉरवर्ड नहीं करें, कोई भ्रामक समाचार या वीडियो सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर सर्वप्रथम प्रशासन से पुष्टि जरूर करा लें अन्यथा भ्रामक खबरों को फॉर्वर्ड करने के आरोप में तथा निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के दोषियों को चिन्हित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

    =========================
    *Team PRD (East Singhbhum)*
    =========================

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने स्वीप कोषांग के साथ बैठक किया, शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के संदर्भ में निर्देशित किया
    Next Article अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.