Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डुमरिया प्रखंड में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, एसपी ग्रामीण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डुमरिया प्रखंड में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, एसपी ग्रामीण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डुमरिया प्रखंड में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, एसपी ग्रामीण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    *जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा डुमरिया प्रखंड में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । मौके पर ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसडीएम घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, बीडीओ डुमरिया सुश्री चंचला कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय डुमरिया एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़ाबोतला स्थित मतदान केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार आदि का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

    क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर चुनाव के तैयाारियों की समीक्षा की गई। बैठक में क्रिटिकल मतदान केन्द्र, पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की संख्या का आकलन, कलस्टर बनाने, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के तिथि के घोषणा के उपरांत ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव की तैयारियों के साथ साथ यह जरूरी है कि प्रखंड क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए, इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारी सक्रिय होकर अपने दायित्यों का निर्वहन करेंगे, निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं करेंगे।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने एवं मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की चुनावी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए जनजागरुकता जरूरी है। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार सुविधायें उपलब्ध कराते हुए मतदान केन्द्र तथा लाने अथवा घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंग्रहालयों में आपदा से निपटने के लिए तैयारी जरूरी
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने स्वीप कोषांग के साथ बैठक किया, शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के संदर्भ में निर्देशित किया

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.