Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टुईलाडुंगरी से गोलमुरी शिव मंदिर तक धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टुईलाडुंगरी से गोलमुरी शिव मंदिर तक धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टुईलाडुंगरी से गोलमुरी शिव मंदिर तक धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा
    भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे भक्तगण, चलंत दरबार में शीश की झांकी बना आकर्षण का केंद्र
    जमशेदपुर। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार की सुबह टुईला डुंगरी स्थित हिंदुस्तानी संघ स्कूल से बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गयी, जो गोलमुरी श्री शिव मंदिर पहुॅचकर संपन्न हुई। जिसमें 351 से अधिक भक्तगण बाबा श्याम को निशान अर्पण किये। इससे पहले हिंदुस्तानी संघ स्कूल में सुबह 7 बजे चार यजमान मधुसूदन जोशी, शंकर लाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल और सुशील चौधरी ने सपत्नी ध्वजा पूजन किया और पंडित महेश शर्मा ने पूजा कराया। निशान पूजन मे विधायक सरयू राय भी शामिल होकर राज्य और देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विश्व के कल्याण की कामना के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शहर की सामाजिक एवं धार्मिक चार संस्था श्री श्याम मण्डल गोलमुरी, श्री श्याम मण्डल टुईलाडुंगरी, श्री श्री शिव मंदिर समिति गोलमुरी एवं श्री श्याम महिला मण्डल टुईलाडुंगरी द्धारा संयुक्त रूप से किया गया था।
    निशान यात्रा गोलमुरी मेन रोड़, गोलमुरी बाजार मस्जिद रोड़ एवं आकाश दीप प्लाजा से होते हुए शिव मंदिर पहुॅची। लगातार हो रही बारिश में भी भक्तगण हाथों में निशान लेकर पूरे रास्ते भजन कीर्तन एवं बाबा की जय जयकार करते चल रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। शोभा यात्रा में जहां सबसे आगे बैंड बाजा, उसके पीछे हाथों में निशान लिए भक्तगण चल रहे थे। राधा-कृष्ण की झांकी भी सहित बाबा श्याम के शीश की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा मे बारिश के साथ ही फूलों और ईत्र की वर्षा भी हुई। रथ वाहन पर भव्य चलंत दरबार सजा था। इस दौरान पूरे रास्ते स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, सोमी चौधरी, राकेश दीवाना, मोहन दीवाना ने बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तूति दी गयी। भजनों पर भक्तगण झूमते नाचते चल रहे थे।
    इनका रहा योगदानः- इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से मामराज गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कृष्णा नरेड़ी, स्वीटी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, मधुसूदन जोशी, बंटी अग्रवाल, मनोज नरेड़ी, कमल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संदीप रिंगसिया, राधेश्याम अग्रवाल, प्रेमकिशुन चौधरी, सुशील चौधरी, रामकरण अग्रवाल आदि का योगदान रहा। भक्तो द्वारा शीतल पेय एवं चाय-पानी की व्यवस्था की गयी थी। सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। निशान यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी क्लब में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को बिजली की दरों को लेकर जनसुनवाई की
    Next Article झारखंड की राजनीति में आज 7:00 बजे के बाद एक बार फिर मचेगी हलचल

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.