Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर महानगर में लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न, अभियान को तेज करने पर बनी रणनीति, शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो, कहा- संपर्क, संवाद और समन्वय पर दें जोर, कार्यकर्ताओं से बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर लगातार संपर्क कर रहे हैं। भाजपा की इस राष्ट्रव्यापी अभियान में लोगों का उत्साह चरम पर है। जमशेदपुर महानगर में भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान महानगर के चारों विधानसभा के विभिन्न मंडलों में जारी है। मंगलवार को पुर्वी और पश्चिमी विधानसभा में अभियान के सफल क्रियान्वयन, समीक्षा और सुझावों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्षगण एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के जिला सह संयोजक नीरज सिंह, मंडल संयोजक एवं सह संयोजक मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में अभियान की वर्तमान स्थिति पर मंडल अध्यक्षों के संग विस्तृत चर्चा कर अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने और बूथ स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने लाभार्थियों के फोटो, उनके अनुभवों के वीडियो को सोशल मीडिया, नमो एप एवं सरल एप पर अपलोड करने का आह्वान किया।

    इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई लोककल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है। जिसका परिणाम रहा कि 2014 से 2023 के बीच लगभग 25 करोड़ से अधिक देशवासी गरीबी से बाहर आये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बीच जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत उनसे संवाद और समन्वय स्थापित करना है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं, वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। केंद्र सरकार ने जनहित की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता के खुशहाली, समृद्धि और विश्वास को बढ़ाया है। पूरे झारखंड में लाखों पात्र लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। श्री महतो ने चुनावी अभियान को देखते हुए लाभार्थी संपर्क अभियान में तेजी लाने और पार्टी के द्वारा निर्धारित समयावधि में अभियान को पूर्ण करने का आह्वान किया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विभिन्न मंडल अध्यक्षों से अभियान के निमित्त अब तक के कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अभियान में तेजी लाने एवं अभियान के कार्यों को सरल एप्प एवं नमो एप्प में अपलोड करने हेतु विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अभियान में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें पत्रक देना, घरों पर स्टीकर लगाना और लाभार्थी के मोबाइल नंबर से मिस कॉल जैसे कार्य अनिवार्य रूप से करना है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से फिर एक बार विद्युत वरण महतो को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने हेतु पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, लाभार्थी संपर्क अभियान के जिला सह संयोजक नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, विजय तिवारी, बोलटू सरकार, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, बिनानंद सिरका, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, दीपक झा, राजेश सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, कुमार विश्वजीत, तन्मय झा, अभिषेक श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, निर्मल सिंह, नारायण प्रसाद, पुष्पेंद्र सिंह, संजना साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ,18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद
    Next Article सफल होने के लिए एक गुरु व अच्छा नेटवर्क बनाएं और जुनूनी बनें

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.