Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न, चुनाव की रणनीति पर किया गया मंथन, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने ली बैठक, बूथों की मजबूती पर जोर देकर वक्ताओं ने दिया जीत का मंत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न, चुनाव की रणनीति पर किया गया मंथन, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने ली बैठक, बूथों की मजबूती पर जोर देकर वक्ताओं ने दिया जीत का मंत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न, चुनाव की रणनीति पर किया गया मंथन, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने ली बैठक, बूथों की मजबूती पर जोर देकर वक्ताओं ने दिया जीत का मंत्र।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा पिछले दो बार से लगातार जीत दर्ज करती आई है। लोकसभा चुनाव में इस बार जमशेदपुर सीट पर पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनावी कार्यालय में जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम के भाजपा जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव के निमित्त बनाये गए छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। साकची स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने चुनाव के निमित्त अबतक की तैयारियों का संपूर्ण रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

    बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने नेताओं को लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी कार्य प्रारंभ हो गए हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व दिए गए हैं, वे सभी अपने-अपने दायित्वों को लेकर मंडल के संबंधित पदाधिकारी एवं बूथ समिति तक जाएं और उन्हें इसकी जानकारी देकर कार्यों का निष्पादन करें। कर्मवीर सिंह ने कहा हमें बूथों पर 10% मतदान भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों को बूथ स्तर तक लेकर जाना है। इसके लिए अपने बूथ पर पिछली बार के मुकाबले 370 वोट अधिक लाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना है। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथों को सशक्त बनाने हेतु कई निर्देश भी दिए।

    वहीं, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बैठक में विधानसभा वार विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों से अति शीघ्र सभी तैयारियों को पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी दिनों में सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध कर समय से पूर्ण करें। इसके लिए विभिन्न विधानसभा में कार्यों का बंटवारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को पिछली बार से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी एवं रणनीति के तहत कार्य करें।

    बैठक में मंच संचालन सह संयोजक लक्ष्मण टुडू एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक बरकुंवर गागराई ने किया।

    बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सौरव चक्रवर्ती, बाटू साव, हराधन सिंह, सुमन कल्याण मंडल, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, कमल किशोर, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, प्रेम झा, मुचिराम बाउरी, हलदर नारायण साह, अजय साह, हिमांशु मिश्रा, तन्मय झा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रमंडलीय संरक्षक वीथिका झा के अध्यक्षता में हुई रसोईयाओं की बैठक
    Next Article विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत घाटशिला कॉलेज, घाटशिला में जागरूकता कार्यक्रम किया गया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.