Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: नायब सैनी सरकार ने हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines राजनीति

    हरियाणा: नायब सैनी सरकार ने हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा: नायब सैनी सरकार ने हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा
    हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम रहा. हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वनि मत से बहुमत हासिल कर लिया. पहले विश्वास मत पेश किया गया, फिर बहस हुई.

     

     

    जेजेपी के 10 विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया, जिसके बाद सदन में बहुमत हासिल करने के लिए कुल 40 विधायकों की दरकार थी. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इनकी जानकारी दी.

     

     

    जेपेपी के चार विधायक व्हिप का उल्लंघन कर सदन में पहुंचे हैं. इससे माना जा रहा है कि पार्ट में फूट पड़ गई है. जजपा विधायक ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम भी सदन में पहुंचे. जजपा के कुल 10 विधायकों में से चार विधायक सदन में मौजूद है.

     

     

     

    फ्लोर टेस्ट से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही से गैरहाजिर रहने को कहा है. विधानसभा में जेजेपी के 10 विधायक हैं, जिनके समर्थन से अब तक हरियाणा में सरकार चल रही थी.

     

     

    फ्लोर टेस्ट से पहले खट्टर सरकार में मंंत्री रहे अनिल विज मीडिया के सामने आए और कहा कि उन्होंने हर स्थिति में पार्टी का साथ दिया है और इस बार भी वे ऐसा ही करेंगे. इससे पहले सैनी को सीएम बनाए जाने पर अनिल विज नाराज बताए जा रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छत पर शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.