आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो नाला विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में कहीं चेक डेम तो कही सड़क निर्माण कार्य को ले किया शिलान्यास
जामताड़ा: दिनांक 7/03/24 को लगभग 5 करोड़ की राशि से किसानों के हित में कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ के जोड़ियां में दो एवं हरिनारायनपुर के जोड़ियां में एक शृंखलाबद्ध चेक डेम का निर्माण कार्य का शिलान्यास नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक सह झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने किया। श्री महतो के प्रयास से फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत मुर्गाबनी राजनगर पथ के भोलाडंगाल मोड़ से बिंदापाथर तक 7.500 km ,अत्यंत जर्जर पथ को PWD विभाग से उच्च स्तरीय कोटि का पथ निर्माण होगा , जिसका स्वीकृति मिल चुका है । लगभग 25 करोड़ की राशि से इस पथ का निर्माण कराया जायेगा। बताया जा रहा है श्री महतो के द्वारा जल्द ही इस पथ का शिलान्यास किया जाएगा।नाला प्रखंड अंतर्गत नाला मुख्यालय में कृषि विभाग द्वारा अयोजित नारियल विकास बोर्ड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो। कृषकों को इस क्षेत्र के मिट्टी में कैसे नारियल की खेती जाये, को लेकर कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बताया गया, तथा कृषकों के बीच नारियल का पोधा वितरण किए गए।कृषकों के हित में नाला प्रखंड अंतर्गत माधवा के जोड़ियां में 1.39 करोड़ की लागत से बनने वाली शृंखलाबद्ध चेक डेम का शिलान्यास श्री महतो के द्वारा किया गया।नाला विधान सभा का एक महत्वपूर्ण सड़क जो पश्चिम बंगाल को जोड़ती है को दिनांक 7/3/2024 को नाला प्रखंड के रंगाशोला REO रोड़ से मेहदीपाडा होते हुए अजय नदी घाट तक पथ का शिलान्यास श्री महतो के द्वारा किया गया।

