Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा उनकी नियत युवाओं को रोजगार देने की नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा उनकी नियत युवाओं को रोजगार देने की नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा उनकी नियत युवाओं को रोजगार देने की नहीं
    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और युवाओं को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है.

     

     

    राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार खुद कह रही है कि उसके विभिन्न विभागों में कई लाख पद खाली हैं. देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने की बात करने वाली मोदी सरकार का इस दिशा में कदम नहीं उठाने से साफ हो गया है कि उनकी नियत रोजगार देने की नहीं है. उन्होंने कहा देश के युवाओं एक बात नोट कर लो. मोदी की नीयत ही रोजग़ार देने की नहीं है.

     

     

    नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं. यदि संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 09 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं. महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं. कांग्रेस नेता ने सवाल किया क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30 प्रतिशत से अधिक पद खाली क्यों हैं. झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं.

     

     

    स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है जहां न सुरक्षा है और न सम्मान. गांधी ने कहा खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है. इंडिया गठबंधन का संकल्प है हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे. बेरोजग़ारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता जागरूकता और वोटर लिस्ट शुद्धिकरण को लेकर लोयला स्कूल परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करते एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार ,लिया हिरासत में

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.