Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईडी के सामने पेश होंगे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, 12 मार्च के बाद मांगी तारीख
    Breaking News Headlines

    ईडी के सामने पेश होंगे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, 12 मार्च के बाद मांगी तारीख

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ईडी के सामने पेश होंगे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, 12 मार्च के बाद मांगी तारीख
    दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने 12 मार्च के बाद प्रवर्तन निदेशालय को पूछताछ के लिए कोई तारीख देने की बात कही है। सीएम केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय सामने आई है, जब 27 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें शराब घोटाला मामले में समन जारी कर 4 मार्च से पहले पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था।

     

     

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होंगे पेश

    आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि सीएम केजरीवाल ईडी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए राजी हैं। हालांकि, यह समन गैर-कानूनी है, इसके बावजूद केजरीवाल सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। आप ने कहा, “मुख्यमंत्री ने 12 मार्च के बाद की तारीख देने को कहा है। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिेए पूछताछ के लिए पेश होंगे।” केजरीवाल को इससे पहले 21 फरवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए सातवां समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया था।

     

     

    16 मार्च को सुनवाई

    इससे पहले जांच एजेंसी ने केजरीवाल को 31 जनवरी को समन जारी कर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था। ईडी ने कहा था कि केजरीवाल झूठे बहाने बनाकर समन को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। ईडी ने आगे कहा कि अगर उनके जैसे शीर्ष पदों बैठे व्यक्ति इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाएंगे, तो इससे आम लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सीएम ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, क्योंकि यह मामला अदालत में है। इस पर सुनवाई 16 मार्च को है। आप ने कहा था कि जांच एजेंसी को लगातार समन भेजने की जगह अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि यह मामला अभी कोर्ट में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना :पीएम मोदी ने 56,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोट के बदले नोट मामले’ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.