Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को करेगी चारों प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को करेगी चारों प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को करेगी चारों प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्त घोटाले को लेकर 4 मार्च को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को होने वाले विरोध-प्रदर्शन की सफलता को लेकर पिछले दिनों भाजपा जमशेदपुर महानगर की विधानसभा वार बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांके के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर महानगर के प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन की सफलता के विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस सबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे से पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, जेएसएससी नियुक्ति घोटाला, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वादाखिलाफी और खनिज संपदाओं की खुली लूट को उजागर करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर,जुगसलाई, गोविंदपुर, परसुडीह, घोड़ाबांधा, एम जी एम, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रखंड कार्यालय पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के उलीडीह मंडल के उलीडीह बिरसा रोड में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में लाभार्थी योजना सम्पर्क अभियान चलाया गया
    Next Article मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने गढ़वा जिले में नव निर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा पार्क, अंतर -राज्यीय बस अड्डा और बहुद्देशीय नीलाम्बर- पीताम्बर सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.