Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: डिंडोरी में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 14 लोगों की मौत, 21 घायल
    Breaking News Headlines

    MP: डिंडोरी में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP: डिंडोरी में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 14 लोगों की मौत, 21 घायल
    मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बिछिया-बड़झर गांव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 21 लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि सभी लोग सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहपुरा थाना इलाके के अमाही देवरी गांव से मसूरघुघरी थाना इलाके के निवास क्षेत्र में गए थे. वापसी पर बड़झर घाट उतरते समय उनकी पिकअप गाड़ी का ब्रेक फैल हो गया. इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलट गई.

     

     

    हादसा बिछिया चौका के पास हुआ. सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP20GB4146 में बैठे थे. इस हादसे में मृत लोगों में 9 पुरुष हैं. वहीं 5 महिलाओं की मौत हुई है. इसी प्रकार घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों की हालात को देखते हुए अब तक चार लोगों को जबलपुर के लिए रेफर किया गया है.डिंडौरी पुलिस के मुताबिक इस हादसे के शिकार सभी लोगों की पहचान हो गई है.

     

     

    21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. 2 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था. उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई. मृतकों में मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं.

     

     

    हादसे की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों का असामयिक निधन हुआ है. उन्होंने ईश्वर से मृतात्माओं की शांति के लिए कामना की. इसके साथ ही उन्होंने उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्चे पर कराने का भी भरोसा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘तेरा क्या होगा लवली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
    Next Article स्पेशल डूडल के साथ गूगल मना रहा Leap Year

    Related Posts

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    May 11, 2025

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    May 11, 2025

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश-वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा : सरकारी सूत्र

    मातृ दिवस पर विधायक पूर्णिमा दास साहू मातृ दिवस पर अपनी बेटी के साथ समय विताते दिखी

    सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सम्मान समारोह माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित

    टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

    अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.