Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्यमंत्री पर जमकर साधा निशाना
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्यमंत्री पर जमकर साधा निशाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की जनता मुख्यमंत्री जी को बहुत ही हल्के ढंग से ले रही है। भाषण देने से पहले वह मूड बनाकर आते हैं और अनाप-शनाप योजनाओं की घोषणा कर देते हैं और जब सुबह उठकर अखबार देखते हैं तो इन्हें खुद पता नहीं रहता की इन्होंने किन-किन योजनाओं की घोषणा किया है। कभी गणतंत्र दिवस को स्वतंत्रता दिवस बता देते हैं तो कभी अदानी कंपनी द्वारा पूरे यूरोपिय देशों में बिजली आपूर्ति करने का दावा करते हैं। जनता इनकी घोषणाओं से ऊब चुकी है क्योंकि एक भी योजना धरातल पर नहीं उतर सकें है। यहां की जनता ज्यों के त्यों है और ना ही उनके चेहरे पर चमक आई है और ना ही उनकी आमदनी बढ़ी है। झारखंड की जनता मे इस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।*

    *आगे श्री अंसारी ने कहां की मुख्यमंत्री जी झारखंड की राजधानी रांची शहर में हो रहे विकास को ही अपनी उपलब्धियां मानते हैं जबकि अगर सच देखना है तो रांची से 15 किलोमीटर आगे बढ़ कर देखें तो सारा सच सामने आ जाएगा और झूठे विकास की पोल खुल जाएगी। इस सरकार ने विकास तो नहीं किया परंतु यहां के आदिवासियों और झारखंडीयो के हक और अधिकार को लूटने मे कोई कसर बाकी नहीं रखा है। कभी सीएनटी एसपीटी एक्ट, कभी भूमि अधिग्रहण कानून, कभी वन अधिकार कानून तो कभी नियोजन नीति को बदलकर यहां की जमीन को लूटने का काम किया। और अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो मुख्यमंत्री जी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकल रहे हैं और जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अगर इस सरकार ने काम किया होता तो जनता बिन मांगे खुद आशीर्वाद देती। परंतु झारखंड की जनता सब कुछ समझ रही है और आने वाले चुनाव में इनको सही सबक सिखाएगी।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघी के डिब्बों में छिपाकर ले जा रहे थे 26 पिस्तौल, दो हथियार अरेस्ट
    Next Article तानाशाह सरकार ने सारी हदें पार करते हुए महिलाओं को भी नहीं बख्शा:डॉ इरफान अंसारी

    Related Posts

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    October 13, 2026

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.