Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
    Breaking News Headlines

    कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
    नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है. देश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में जारी बारिश और बर्फबारी के दौर के चलते मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज भी देश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है.

     

     

    निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट की वेबसाइट के अनुसार आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. स्काईमेट की मानें तो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां 2 और 3 मार्च को चरम तीव्रता के साथ होंगी.

     

     

    अरुणाचल प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक हल्की बारिश और कुछ मध्यम दौर की बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं, 28 और 29 फरवरी को मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है. छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, झारखंड और बिहार में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है.

     

     

    इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 फरवरी के बीच और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. हरियाणा में अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। आज कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास
    Next Article यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डाला वोट

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.