Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास
    Headlines खेल

    जावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास
    नई दिल्ली. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर लेवरकुसेन ने इतिहास रच दिया है। उसने बुंदेसलिगा में शुक्रवार को मेन्ज के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। उसने इस सीजन में सभी क्लब टूर्नामेंट में लगातार 33 मैच में नहीं हारने का रिकॉर्ड बनाया। लेवरकुसेन के कोच स्पेन के पूर्व खिलाड़ी जावी अलोंसो हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने बार्यन म्यूनिख का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेवरकुसेन की टीम बार बुंदेसलिगा जीतने के करीब भी पहुंच गई है।

     

     

    लेवरकुसेन के लिए मेन्ज के खिलाफ पहला गोल इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल से आए स्विट्जरलैंड के ग्रानिट जाका ने किया। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। जाका के गोल के चार मिनट बाद मेन्ज ने बराबरी का गोल कर दिया। उसके लिए डोमिनिक कोर ने सातवें मिनट में स्कोर किया। हाफटाइम तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। उसके बाद दूसरे हाफ में लेवरकुसेन ने बढ़त बना ली। उसके लिए रॉबर्ट एंड्रिच ने 68वें मिनट में गोल किया। इसके बाद मुकाबले में कोई गोल नहीं हुआ और लेवरकुसेन ने मैच को जीत लिया।

     

     

    तीन टूर्नामेंट में अजेय लेवरकुसेन
    लेवरकुसेन ने बुंदेसलिगा के अलावा अन्य टूर्नामेंट को मिलाकर इस सीजन में कुल 33 मैच खेले हैं। इस दौरान उसने 29 मैच जीते हैं और चार ड्रॉ रहे हैं। इससे पहले बायर्न म्यूनिख की टीम 2019 से 2020 के बीच लगातार 32 मैच में नहीं हारी थी। इसमें चैंपियंस लीग में जीत भी शामिल है। लेवरकुसेन ने इस सीजन में बुंदेसलिगा के अलावा डीएफबी पोकल और यूरोपा लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत
    Next Article कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.