Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गीता कोड़ा के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा:रियाजुद्दीन खान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गीता कोड़ा के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा:रियाजुद्दीन खान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने को अनैतिकता और विश्वासघात की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा को कांग्रेस ने अर्श से फर्श तक पहुंचाया और उनके पति मधु कोड़ा को निर्दलीय विधायक होते हुए भी कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देखकर झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया और वैसे लोग अगर कांग्रेस पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाते हैं तो यह बहुत ही शर्मनाक और घटिया कृत्य है और पार्टी के पीठ में छुरा भोंकने वाला काम है। ऐसे विश्वास घाती और धोखेबाज नेताओं को आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

     

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि गीता कोड़ा, के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी में बहुत से नेता अपने अहंकार में आकर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में गए वैसे लोगों का या तो वजूद ही खत्म हो गया या फिर राजनीति के हाशिए पर है।
    कांग्रेस पार्टी के बहुत से ऐसे नेता जो पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में गए वो लोग अंततोगत्वा काफी रुशवाई झेलने के बाद अपने भूल पर प्रायश्चित करते हुए पुनः दोबारा थक हार कर फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थामे।

     

    ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जो किसी से छुपा नहीं है। मुझे विश्वास है कि ईश्वर इन्हें भी सुबुद्धि देगा और यह अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे। वैसे भी कांग्रेस पार्टी के पास कोल्हान में डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू जैसा बड़ा आदिवासी चेहरा है जो इसकी भरपाई करेंगे। गीता कोड़ा के जाने को लेकर कांग्रेस में कोई टेंशन नहीं है। कांग्रेस समुद्र है इसमें से अगर कोई एक लोटा पानी निकाल भी लेता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुक्तिधाम की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी:सांसद धीरज प्रसाद साहू
    Next Article फेमस गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.