Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्रों को रोबोटिक लैब एवं सम्पूर्ण विज्ञान लैब ही इंडिया स्टार्टअप का माध्यम बनेंगे – सुरेश संथालिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छात्रों को रोबोटिक लैब एवं सम्पूर्ण विज्ञान लैब ही इंडिया स्टार्टअप का माध्यम बनेंगे – सुरेश संथालिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्रों को रोबोटिक लैब एवं सम्पूर्ण विज्ञान लैब ही इंडिया स्टार्टअप का माध्यम बनेंगे – सुरेश संथालिया

    शनिवार को पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल में ‘स्टीम प्रर्दशनी’ (विज्ञान प्रदर्शनी )का भव्य आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन कैट के राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेश संथालिया,श्री मुकेश मितल अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश रिंगशिया, श्री मानव केडिया, जेनरल सेक्रेटरी, एससीसीआई जमशेदपुर, भूतपूर्व सेक्रेटरी श्री सांवरमल शर्मा, जमशेदपुर,श्री दीपक पारिख प्रांतीय सचिव जे पीएमएस, श्री सुरेश शर्मा, सेकेट्री ,पीआरडब्लू , एससीसीआई जमशेदपुर, श्री विजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष एसआरएनएस, विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी, डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा जी, प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी, और कुछ अभिभावकों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात हमारे अतिथियों का स्वागत पौंधा भेंट कर किया गया।विधालय के चेयरमैन जी ने स्वागत सम्बोधन करते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में बड़ी ही सुन्दरता से प्रदर्शित किया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा किए गए इनोवेशन प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया जिसमें रोबोटिक पर आधारित नवाचार,हाइड्रो रॉकेट, रोबो सोकर, रिवर क्लीनिंग, ए.आई बेस्ड होम ऑटोमेशन ,ए.आई ट्रैक्टर,ह्यूमनॉइड 3D प्रिंटर ,स्मार्ट गार्बेज सिस्टम ,पल्स और ई.सी.जी सिस्टम ,साइंस ,टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग,आर्ट एंड मैथ्स टीम कार्यक्रम पर पदनाभम इनोवेशन के जयपुर से एक्सपोर्ट के द्वारा ए.आई, रोबोटिक एजुकेशन पॉलिसी इनोवेशन और कौशल आधारित शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस आयोजन में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर हैरान रह गए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। विधालय के डायरेक्टर श्री शिवम शर्मा ने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। विधालय के प्राचार्य श्री अरूण कुमार सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है और कुछ नया बनाने तथा सीखने की उर्जा का संचार होता है। प्रतियोगिता में बेहतरीन माडल बनाने वाले विधार्थियों की टीम को सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने में अभिभावकों,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से डी०आर०एम० रांची रेल मंडल श्री जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को आधार बनावाने/सुधार करवाने, मोबाइल संख्या अपडेट करवाने सहित आधार संबंधी अन्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बारीडीह स्थित अपने विधायक कार्यालय में पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन करवाया

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.