बहरागोड़ा में ऐतिहासिक रहा जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, विरोधियों की उड़ी नींद
डॉ गोस्वामी ने दिखाई ताकत
राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास एक बार फिर जनता का आशीर्वाद प्राप्तः करने के लिए जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। आज दूसरे चरण की यात्रा बहरागोड़ा से प्रारंभ हुई, स्थानीय मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में उमड़ी भीड़ ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रणनीति बनाने में लगे थे। कार्यक्रम की सफलता की कमान संभाले, डॉ गोस्वामी स्वयं ही कल शाम बहरागोड़ा मुख्य बजार पथ पर स्थित प्रत्येक घरों तथा दुकानों में जाकर, लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह कर रहे थे।
स्थान बदलने से लोग हुए परेशान
कार्यक्रम का स्थान बदलने से लोग थोड़े परेशान हुए। दरअसल शाखा मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित था, उक्त स्थान पर अन्य किसी कार्यक्रम का आयोजन होने से स्थान परिवर्तित किया गया।
डॉ गोस्वामी ने दिखाई ताकत
आज का यह कार्यक्रम भले ही जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का रहा हो, लेकिन डॉ गोस्वामी ने मौसम के प्रतिकूल भारी भीड़ जुटाकर इसारो-इसारो में अपने विरोधियों को ताकत का एहसास करा दिया। जो उन्हें कम आंकने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से ही विरोधियों पर जमकर प्रहार भी किया।