Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड विधान सभा परिसर के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड विधान सभा परिसर के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखण्ड विधान सभा परिसर के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा

    अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा जारी की गयी निषेधाज्ञा

    दिनांक 23.02.2024 के प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 02.03.2024 के रात्रि 10:00 बजे तक के लिए निषेधाज्ञा

     

    नये विधान सभा भवन में पंचम झारखण्ड विधान सभा का पंचदश (बजट) सत्र दिनांक 23.02.2024 से 02.03.2024 तक आहूत है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के संयुक्तादेश (ज्ञापांक 459/वि०व्य० दिनांक 21.02.2024) में निहित निर्देश के आलोक में विधान सभा परिसर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आयोजित नहीं किये जा सकेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधान सभा सत्रावधि के लिए अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा दं०प्र०सं० की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए

     

     

    झारखण्ड विधान सभा (नया विधान सभा) परिसर के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-

    1- उक्त क्षेत्र में पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों एवं न्यायालय कार्य एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर)।

    2- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

    3- किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर) ।

    4- किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना।

    5- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़कर)।

    यह निषेधाज्ञा दिनांक 23.02.2024 के प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 02.03.2024 के रात्रि 10:00 बजे तक के लिए प्रभावी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: भगवंत मान सरकार ने आंदोलन में मारे गए किसान शुभकरण के परिजनों को देंगे 1 करोड़
    Next Article 25 फरवरी को अजोध्याहिल पर होगा आदिवासी विभूतियों का जमावाड़ा

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.