Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्ता भोग के लिए तीसरा टर्म नहीं मांग रहा हूं,भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सत्ता भोग के लिए तीसरा टर्म नहीं मांग रहा हूं,भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सत्ता भोग के लिए तीसरा टर्म नहीं मांग रहा हूं,भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। 2024 में तीसरी बार सरकार बनाकर हम जनसेवा और राष्ट्र सेवा का अप्रतिम इतिहास रचने जा रहे हैं।

     

    हमें सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को ही मिलेगी ।बीजेपी के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बाद भी समाज के लिए इतना करते हैं, दिन रात दौड़ते हैं, सिर्फ और सिर्फ भारत माता की जय के लिए करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।

     

    हमें भारत को विकसित बनाना है
    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने जो गति पाई है ये दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है। हर क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की है, एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है, ये संकल्प है विकसित भारत का। ये हमारा सपना भी है हमें भारत को विकसित बनाना है। इसमें अगले 5 सालों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है, पहले से कई गुना तेजी से काम करना है।

     

     

     

    आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा। पूरा देश मानता है कि 10 साल का बेदाग कार्यकाल और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना समान्य उपलब्धि नहीं। हम इस देश को महाघोटालों और आतंक से मुक्ति दिलाई है, गरीब का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है।

     

     

    सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा टर्म
    पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है। भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता है। अब सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है: प्रधानमंत्री मोदी सत्ता भोग के लिए तीसरा टर्म नहीं मांग रहा हूं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुआबेड़ा धीवर डोला में चापाकल खराब
    Next Article कांग्रेस से यूं ही नाराज नहीं है कमलनाथ

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.