Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सुधीर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सुधीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इलेक्ट्रॉल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सुधीर
    दानकर्ताओं के खिलाफ सीबीआई, आईटी, ईडी जांच करें
    जमशेदपुर। शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहां है कि यह लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में पहला कदम है। यह फैसला तभी सार्थक माना जाएगा जब करोड़ो रुपए का दान राजनीतिक दल को देने वाले दानकर्ताओं और सरकार के मंत्रियों तथा राजनीतिक दल का नापाक इरादे एवम इनसे देश और राज्य की आर्थिक संपति के लूट के मामले उजागर होंगे।
    केन्द्र सरकार विशेषकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ईमानदार हैं तथा लोकतन्त्र में शुचिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो ऐसे मामलों की जांच ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जांच करने का आदेश जारी किया जाना चाहिए।
    लालू यादव परिवार को जिस तरह से जमीन एवं होटल मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली शराब घोटाले की जांच चल रही है।
    इलेक्टरल बॉन्ड मामला उससे कहीं से कम नहीं है। आखिरकार क्यों कोई उद्योगपति घराना करोड़ों रुपए का दान राजनीतिक दल को दे रहा है। इस कलयुग में जब बाप बेटे की और बेटा बाप की परवरिश में बिना लाभ ही मंशा से नहीं करता है तो राजनीतिक दल को दान क्यों दे रहा है।
    इस जांच से सामने आएगा कि कितने औद्योगिक घरानों और कितने व्यापारियों का करोड़ों रुपए का ऋण माफ किया गया है और कितने खदान और भूमि का आवंटन किया गया है।
    यदि दानकर्ताओं के नाम सार्वजानिक नहीं होते हैं और दान का मकसद की जांच नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट के फैसला से लोकतंत्र को कोई फायदा होने वाला नहीं है। आम आदमी का भरोसा जीतने के लिए इन सब मामलों की जांच अवश्य होनी चाहिए और आपराधिक दंड प्रक्रिया के तहत दोषियों को जेल भी भेजा जाना चाहिए।
    इस मकसद के लिए केंद्र सरकार एक एसआईटी का गठन करें और राज्य स्तर पर विशेष न्यायालय की स्थापना करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट दे और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट 2024 : हाथीखेदा हेवीवेटस ने रांकिनी रॉकर्स को हराया, कॉपर धमाल की पहाड़भंगा पैंथर्स पर बड़ी जीत
    Next Article अश्लीलता के खिलाफ भोजपुरी समाज को आवाज बुलंद करने की जरूरत है : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.