Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद का विश्वशनीयता बरकरार, बीते कल राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किया था कि अयोग्य को अबुवा आवास का लाभ मिलने पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वही आज जिले के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि अगर अयोग्य को अबुवा मिला तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जामताड़ा डीसी की इस पहल की हो रही है जिलेभर में प्रशंसा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्र संवाद का विश्वशनीयता बरकरार, बीते कल राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किया था कि अयोग्य को अबुवा आवास का लाभ मिलने पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वही आज जिले के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि अगर अयोग्य को अबुवा मिला तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जामताड़ा डीसी की इस पहल की हो रही है जिलेभर में प्रशंसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा ( की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत बैठक संपन्न

    अबुआ आवास योजना के अंतर्गत सुयोग्य लाभुकों को मिले लाभ; किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उपायुक्त

    आज दिनांक 15.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अबुआ आवास योजना के तहत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेवार पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी अयोग्य लाभुक को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। जो लाभुक योजना की पात्रता रखते हैं एवं नियमानुसार सुयोग्य हैं, उन्हें हर हाल में आवास आवंटित करना है।

    *50 वर्ष से अधिक की सभी महिलाओं को मिलेगा सर्वजन पेंशन का लाभ*

    उपायुक्त ने बैठक में आगे समीक्षा करते हुए सर्वजन पेंशन योजना के तहत (मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन) कुछ बदलाव के साथ अब 50 साल से अधिक उम्र की सभी सुयोग्य महिलाओं को लाभ दिया जाना है, इसके अलावा एससी एसटी कोटि के पुरुषों को भी (जिनकी आयु 50 वर्ष एवं उससे अधिक) लाभ दिया जाएगा। उपायुक्त ने सभी पंचायत में इसके लिए 20-22 फरवरी 2024 तक शिविर का आयोजन कर सुयोग्य लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया साथ ही आयोजित होने वाले शिविरों में जाति प्रमाण पत्र भी बनाए जायेंगे। उन्होंने सभी बीडीओ को इस योजना के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि इसे मिशन मोड में क्रियान्वित करें, आगामी 26 फरवरी तक सभी लाभुकों को स्वीकृति मिल जानी चाहिए। आपस में समन्वय स्थापित कर के कार्य करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ के अलावा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    इन्हें भी पढ़ें

    अबुवा आवास में अगर होगी धांधली तो नहीं की जाएगी बर्दाश्त,हर हाल में योग्य लाभुकों को मिले योजना का लाभ: पत्रकार निजाम खान

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा
    Next Article प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष हरमोहन मिश्रा की अगुवाई में शहर के इंदिरा चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया

    Related Posts

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.