Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देहरादून के सिनर्जी अस्पताल से दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, आज हो सकती है हार्ट सर्जरी
    Breaking News Headlines धर्म

    देहरादून के सिनर्जी अस्पताल से दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, आज हो सकती है हार्ट सर्जरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देहरादून के सिनर्जी अस्पताल से दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, आज हो सकती है हार्ट सर्जरी
    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में उपचार करा रहे तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य को बुधवार रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अंबुज राय और कार्डियोथोरेसिक साइंस के डॉक्टर शिव चौधरी की निगरानी में चल रहा है। ज्ञात हो कि इससे पहले साल 2017 में भी स्वामी रामभद्राचार्य की दिल्ली एम्स में ही बाईपास सर्जरी हो चुकी है। तब डॉक्टर शिव चौधरी ने ही उनकी सर्जरी की थी। वह फॉलोअप के लिए एम्स आते रहे हैं।

     

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वामी रामभद्राचार्य के हार्ट का वॉल्व बदला जाना है, इसलिए उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बीती 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में स्वामी रामभद्राचार्य की कथा सुनाते हुए अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनको उस समय सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के अगले ही दिन यानी के 3 फरवरी को उन्हें फिर एयर लिफ्ट कर चार्टर प्लेन से देहरादून ले जाया गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने अपने आप को पूरी तरह स्वस्थ बताया था। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लगभग एक हफ्ता पहले सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था।

     

     

    देहरादून का सिनर्जी अस्पताल स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य कमल गर्ग का है, जहां से उनका नियमित इलाज चलता है। इसी वजह उन्हें एयर लिफ्ट कर आगरा से सीधे देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में पहुंचाया गया था। शुरूआत में स्वामी रामभद्राचार्य को सर्दी लगने की वजह से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। उसी कारण ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। स्वामी रामभद्राचार्य 25 जनवरी से हाथरस में रामकथा सुना रहे थे, उनकी अचानक हालत बिगड़ने के बाद शेष कथा को उनके शिष्यों ने पूरा किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई
    Next Article चुनावी इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, बताया असंवैधानिक, केंद्र सरकार को झटका

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.