Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND vs ENG: विराट कोहली इंग्लैण्ड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर
    Headlines खेल

    IND vs ENG: विराट कोहली इंग्लैण्ड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IND vs ENG: विराट कोहली इंग्लैण्ड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर
    नई दिल्ली:  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को देखने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है. विराट सीरीज के बचे हुए 3 मैचों में भी नहीं खेलेंगे. स्टार बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इसके बारे में बता दिया है. कोहली पहले और दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, जबकि तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर होने की खबरें आने लगी थीं. हालांकि, 5वें टेस्ट में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब वो भी नहीं होगा.

     

     

    पिछले कई दिनों से सीरीज के तीसरे, चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है. खबरें आती रही हैं कि विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ न होने के कारण ही ये ऐलान अटका हुआ था. अब इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में बताया है कि शुक्रवार 9 फरवरी को कोहली ने बीसीसीआई को बताया कि वो अगले 3 मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे. शुक्रवार को ही सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग भी हुई थी.

     

     

     

    इस तरह कोहली 5 मैचों की इस सीरीज में कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे. 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली को अपने पूरे करियर में पहली बार ऐसा दिन देखना पड़ा है. ये पहला मौका है जब कोहली घर में हुई किसी टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे. इससे पहले भी कुछ ही मौकों पर ऐसा हुआ, जब कोहली किसी टेस्ट सीरीज में एक मैच नहीं खेल पाए हों लेकिन पहली बार वो होम टेस्ट सीरीज में खेले बिना ही बाहर हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार का सिखों पर धार्मिक आघात कतई मंजूर नहीं, होगा जोरदार विरोध: भगवान सिंह
    Next Article खूबसूरत एक्ट्रेस दलजीत कौर मुश्किल में, दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.