Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने वाईस चेयरमैन के रूप में 11 बर्ष पूरा किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड राज्य बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने वाईस चेयरमैन के रूप में 11 बर्ष पूरा किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल ने वाईस चेयरमैन के रूप में 11 बर्ष पूरा किया

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के निर्वाचित वाईस चेयरमैन के रूप में 11 बर्ष पूरा कर लिया है। इसके लिए चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद, एवम झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो और जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कैसर परवेज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को बधाई दी और श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना की।

    श्री शुक्ल ने 11 बर्ष में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने का लगातार कार्य किया। झारखंड अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति का गठन, झारखंड स्टेट बार कौंसिल द्वारा पेंशन योजना की शुरुआत, झारखंड बार कौंसिल जर्नल का प्रकाशन में श्री शुक्ल ने निर्णायक भूमिका निभाई। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ सबसे अधिक अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती है। श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के पेंशन कमिटी के चेयरमैन के रूप में भी झारखण्ड में अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को शानदार रूप से सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रांची में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के भवन निर्माण के लिए श्री रघुवर दास की राज्य सरकार से 1 रुपए में कौंसिल के भवन निर्माण के लिए भूखंड आवंटित कराया। जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में 11 बर्षो में शानदार इतिहास बनाया है श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं को हर सुख दुःख में परिवार जैसा खड़ा होकर मदद किया है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री शुक्ल ने झारखंड, उड़ीसा ,छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिवक्ताओं को हर सम्भव सहयोग दिलाया । चिकित्साल्यो में भी श्री शुक्ल ने कोरोना से पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिजनों को समुचित मदद दिलाया।

    जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बराबर कार्य किया है यही वजह है कि देश के 8 राज्यो में अधिवक्ताओं के संगठनों और राज्य बार कौंसिलो ने श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है ,जिससे झारखंड के अधिवक्ता भी गौरवान्वित है। श्री प्रसाद ने कोल्हान के अधिवक्ताओं की तरफ से श्री शुक्ल को सम्मानित किया। श्री प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है। उनपर झारखंड का हर अधिवक्ता गर्व करता है।

    इस अवसर श्री शुक्ल ने कहा कि उनकी सेवा सदैव अधिवक्ताओं को मिलती रही है और आगे और भी मजबूती से मिलती रहेगी। श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने और अन्य राज्यो की तरह झारखंड में भी बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि आवंटन की मांग अभी झारखंड सरकार के पास लम्बित है जिसके शीघ्र लागू कराने के लिए जल्द ही झारखण्ड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन और सरकार के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से कौंसिल के सदस्य मिलेंगे तथा इसे लागू कराने की मांग पुनः करेंगे।

    ज्ञातव्य है कि श्री शुक्ल लगातार तीन सत्र तक जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के 1990 से 1998 तक 8 बर्षो तक निर्वाचित उपाध्यक्ष रह चुके है। उसके बाद झारखंड स्टेट बार कौंसिल के लगातार 11 बर्षो से निर्वाचित वाईस चेयरमैन है तथा झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन भी रह चुके है, राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर कार्य करते रहे है। इसके अलावे श्री शुक्ल ने विधि शिक्षा के उन्नयन के लिए कार्य किया है वही विभिन्न विश्वविद्यालयों में सिंडिकेट सदस्य और शासी निकाय और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का सदस्य रहकर भी श्री शुक्ल ने शानदार दायित्व निभाया है और उनके उत्थान में हर स्तर पर सहयोग किया है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन के रूप में उसको संबद्धता दिलाने और आधारभूत संरचना बढ़ाने में भी श्री शुक्ल ने निर्णायक भूमिका निभाई है।

    श्री शुक्ल ने कहा है युवा अधिवक्ताओं के अंदर और भी कौशल विकास हो और वे अच्छे अधिवक्ता और न्यायिक क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए नियमित प्रशिक्षण की योजना कौंसिल द्वारा बनाया जायेगा। झारखंड राज्य बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम भी हर स्तर के बार एसोसिएशन में आयोजित करने पर विचार चल रहा है। जल्द इसे कौंसिल के सदस्यों से विचार विमर्श कर मूर्त रूप दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयकर विभाग ने टांगराईन स्कूल में किया पौधारोपण
    Next Article भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से सुधांशु ओझा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत पदभार ग्रहण, पार्टी के वरीय नेताओं के संग जुटे हजारों कार्यकर्ता, सुधांशु ओझा ने कहा- कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे कार्य, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में फिरसे खिलाएंगे कमल

    Related Posts

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.