Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आयुष समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आयुष समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आयुष समिति की आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 07.02.2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयुष समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

    *विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*

    बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, प्रखंड आयुष कैंप, आयुष ग्राम कैंप, कारूणया योजना, मानव बल, आयुष प्रक्षेत्र के कार्यों, जिला संयुक्त औषधालय हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शहरी क्षेत्र में सरकारी भवन चिन्हित करने के अलावा वर्तमान में विभिन्न मदों में उपलब्ध राशि के व्यय आदि की समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्तमान में आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी) चिकित्सा हेतु जिले के अलग-अलग प्रखंडों में उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न मदों में विभाग को उपलब्ध आवंटन एवं अब तक किए गए खर्च आदि की भी जानकारी दी गई।

    *इन ग्रामों को आयुष ग्राम के रूप में किया गया है चिन्हित*

    बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 12 आयुष ग्राम को चिन्हित किया गया। जिसमे नाला प्रखंड अंतर्गत कपासडंगाल, दलाबड़, बाबूपुर, नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर, बनखोजो, रानीडीह, कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बरमसिया, डुगरूपाड़ा, बरोसुली तथा फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत टुअरगड़ा, सुइयापाड़ा एवं महेशपुर शामिल हैं।

    *आयुष प्रक्षेत्र की योजनाओं की हुई समीक्षा*

    बैठक में आयुष प्रक्षेत्र की योजनाओं पर विमर्श करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में 03 कैंप के आयोजन एवं उक्त कैंप के जरिए ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं अन्य मास्कुलोस्केलेटल विकारों से ग्रसित मरीजों की पहचान एवं आयुष माध्यम से निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सभी प्रखंडों में प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में वृद्धजनों के लिए विशेष कैंप तथा आयुष औषधालय में वृद्धजनों के लिए ओपीडी की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए।
    वहीं उन्होंने करुणालय योजना घर, अस्पताल, धर्मशाला आदि में प्रशामक देखभाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *चयनित सभी 12 ग्रामों में लगेंगे औषधीय पौधे*

    उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा की आयुष ग्राम के तहत चिन्हित सभी 12 ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन कर किसानों को जागरूक करने एवं लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयनित आयुष ग्रामों को 1000 औषधीय पौधे दिए जायेंगे। इसके लिए आकलन करते हुए पौधों की सूची को वन प्रमंडल पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया। उन्होंने इस हेतु जिम्मेवार पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पौधे लगाने तक ही आपकी जिम्मेवारी नहीं समाप्त होगी। किसी प्रकार की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं होगी। लगाए जाने वाले सभी पौधों का अगले पांच साल तक गहन देखभाल की आवश्यकता है, इसका निर्वहन संबंधित को करना अत्यावश्यक है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुधांशु ओझा बुधवार को संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Next Article जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2024 का आयोजन

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.