Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुधांशु ओझा बुधवार को संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सुधांशु ओझा बुधवार को संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुधांशु ओझा बुधवार को संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बुधवार को जिले के अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को पूरे विधि-विधान से पदभार ग्रहण कराएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुधांशु ओझा पूर्वाह्न 11 बजे जिलाध्यक्ष का पदभार लेंगे। पदभार से पूर्व सनातन रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार जिला कार्यालय पर पांच सदस्यीय पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, पदभार ग्रहण समारोह के निमित्त पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ सक्रिय सदस्यों एवं सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह के पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विर्मश किया और तैयारियों का जायजा लिया। विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गत 29 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे सुधांशु ओझा को जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का दल, सनातन उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आयुष समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    May 17, 2025

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    May 17, 2025

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी पर विजय शाह के बयान से सवालों के घेरे में राजनीतिक संस्कृति

    गणि राजेन्द्र विजयजी के 51वें जन्म दिवस: 19 मई 2025 गणि राजेन्द्र विजयः दांडी पकडे़ गुजरात के उभरते हुए ‘गांधी’ -ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.