Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश
    Breaking News Headlines झारखंड

    JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

    JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश

    =============
    *रांची*
    झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार द्वारा पुनः एसआईटी का गठन किया गया है। इस कार्य हेतु संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इससे संबंधित आदेश वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा जारी कर दिया गया। मालूम हो कि झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023, 28 जनवरी 2024 को निर्धारित था। परन्तु परीक्षा संचालन के पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस घटना के उपरांत तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था। लेकिन
    काण्ड के अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची का इस जिला से अन्यत्र स्थनान्तरण रूटीन प्रक्रिया के तहत हो गया है। अतः संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची को इस काण्ड के अग्रतर अनुसंधान हेतु अनुसंधानकर्ता के रूप में नामित किया गया है। एसआईटी को उपरोक्त प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

    *नामकुम थाना में दर्ज है मामला*

    इस संदर्भ में नामकुम थाना काण्ड संख्या 45/24, दिनांक 29 जनवरी 2024 को आईपीसी की धारा – 467/ 468/420/120बी., 66 आई.टी. एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।
    ###
    ===============
    *#Team PRD (CMO)*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के निवासी श्रीमती विमला प्रसाद को भाजपा नगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया विमला प्रसाद को
    Next Article अयोध्या दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का दल, सनातन उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप, दो मासूम भाइयों को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से निकाला

    September 10, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप, दो मासूम भाइयों को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से निकाला

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    टीआरएफ में 12.44% बोनस समझौता, 154 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

    बारिश ने बढ़ाई गणेश प्रतिमा कारीगरों की चिंता, मूर्तिकार परेशान

    प्लस टू महाविद्यालयों में अभाविप का व्यापक सदस्यता अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    झारखंड के निजी अस्पतालों में आयुष्मान से मोतियाबिंद का फेको सर्जरी चालू करने की मांग उठी

    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

    जन सुराज धरना 12 सितंबर को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में, पेंशन व खाद-बीज की मांग

    जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा वीरपुर में आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.