Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन
    Breaking News Headlines

    केजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केजरीवाल के सीनियर नेताओं के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन
    AAP के सीनियर नेताओं के यहां आज ED ने रेड मारी। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के आवासों पर छापेमारी की।

    सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 12 स्थानों पर चल रही छापेमारी की जांच की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार और AAP से जुड़े कई अन्य लोगों के साथ-साथ विभव कुमार के परिसरों को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। जांच एजेंसी राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

     

     

     

    इस मामले में हाल ही में ED ने तत्कालीन जल बोर्ड चेयरमैन जगदीश कुमार अरोड़ा को गिरफ्तार भी किया था। ED का आरोप है कि एक निजी कंपनी NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को करीब 38 करोड़ रुपए से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट दिया। ये कंपनी इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए मान्य नहीं थी। यह भीआरोप है कि जगदीश कुमार ने 3 करोड़ रुपए कैश रिश्वत ली थी. जगदीश से पूछताछ के बाद ये रेड की जा रही है।

    वहीं, दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार उसके नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के जरिए पार्टी को ‘‘डराने और चुप कराने’’ की कोशिश कर रही है।

     

     

     

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य तथा पार्टी के कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता के परिसरों की तलाशी ली।

    आतिशी ने कहा कि कुमार और गुप्ता के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय के कर्मी सुबह सात बजे से तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्य ‘आप’ नेताओं के परिसरों पर और छापेमारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरे का असर
    Next Article परिसर के अन्य बंद तहखानों का ASI से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर, अदालत आज करेगी सुनवाई

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.