Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

    विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन *सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर योगेश प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर मित्रा, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाबरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया* मौके पर लोगों का संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कैंसर से होने वाली अन्य बीमारियों व लक्षण के बारे में बताया। वहीं उन्होंने कैंसर को कैसे हराना हैं, उसके कुछ टिप्स भी लोगों को दिये। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक कैंसर संबंधित शिविर लगाकर मरीजों की कैंसर रोग के लक्षण की जांच होगी। साथ ही लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। डॉ मित्रा ने बताया कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में मुंह का कैंसर पाया जाता है। जिसका मुख्य कारण पान, गुटखा, खैनी, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थों का अत्यधिक उपयोग करना प्रमुख कारण है। डॉ मृत्युंजय धावरिया ने बताया कि बताया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिलावासियों की नि:शुल्क जांच करने के लिए आगामी चार से दस फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी अनुमंडल एवं रेफरल अस्पतालों, प्राथमिक व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, उपकेन्द्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गया है। *मौके पर डॉ रसीद इकबाल, मौसमी चटर्जी, कुंदन कुमार, मोहम्मद इसहाक, विश्वजीत कुमार* समेत कई लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.