Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति।

    जमशेदपुर। राजधानी रांची में 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से विशाल जनजाति सम्मेलन प्रस्तावित है। इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जनजाति सम्मेलन की सफलता एवं इसमें व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू जिला, जिला के प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले जनजाति सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर के जनजातीय समाज की सक्रिय एवं अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सम्मेलन की सफलता के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई। जिसमें जिला संयोजक रमेश बास्के एवं सह संयोजक विजय सोय को बनाया गया। बैठक में जनजाति सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं व आमजनों के भाग लेने की रूपरेखा बनाई गई।

    विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक बनाये गए। जिसमें-

    जुगसलाई विधानसभा:
    संयोजक: शरद सिंह सरदार एवं सह संयोजक गणेश सोलंकी व माला मुंडा।

    पोटका विधानसभा:
    संयोजक: खेला राम बेसरा एवं सह संयोजक- ईश्वर सोरेन।

    पश्चिम विधानसभा:
    संयोजक: दीपक सुंडी एवं सह संयोजक विनोद उमंग।

    पुर्वी विधानसभा:
    संयोजक: चांदमुनी कुंकल एवं सह संयोजक रमेश नाग को बनाया गया है। इसके साथ ही, चारों विधानसभा के सलाहकार के रूप में मेघलाल टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गई।

    इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगों के हृदय में बसते है। 75 वर्षो में पहली बार किसी जनजातीय समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना, देश के सभी आदिवासी महापुरुषों का सम्मान करना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा, केंद्रीय कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाना, पीएम जन मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का सतत विकास सहित कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हुए हैं। जिससे जनजातीय समाज का विश्वास मोदी सरकार के प्रति और गहरा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मलेन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

    इस बैठक में मनोज सरदार, गुलशन टुडू, मनोज बोदरा, गणेश भूमिज, वीरेन मुर्मू, सुभाष महाली, फिलिप तिर्की, सुशील हेस्सा, संजय मुंडा, भूषण मुर्मू, समीर तिर्की, विनोद मांझी, अनिल टुडू अमित मुर्मू समेत अन्य मौजूद रहे।

    L

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ाने का काम किया प्रधानमंत्री ने : कुलवंत सिंह बंटी
    Next Article कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.