Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ाने का काम किया प्रधानमंत्री ने : कुलवंत सिंह बंटी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ाने का काम किया प्रधानमंत्री ने : कुलवंत सिंह बंटी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से कार्यकर्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ाने का काम किया प्रधानमंत्री ने : कुलवंत सिंह बंटी

    जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने के फैसले की सराहनी की है. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा है कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की है. यह एक सुखद समाचार है. यह मन को आनंदित करने वाला है. भारतीय जनमानस में राष्ट्रवाद की अलख जगाने और सांस्कृतिक पुनरुत्थान में उनका योगदान ना भूलने वाला है. श्री बंटी ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक आभार और धन्यवाद, जिन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की, जिन्होंने देश को राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का अलख जगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न देकर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है. भारत रत्न की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. वहीं आडवाणी का अहम योगदान अयोध्या राम मंदिर को लेकर रहा है. उन्होंने 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथ यात्रा निकाली थी, उसके बाद ही देशभर में राम मंदिर को लेकर आंदोलन तेज हो गया था. उस वक्त तत्कालीन यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राम जन्मभूमि में इकट्‌ठा कारसेवकों पर फायरिंग का आदेश दिया. उसी दौरान बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रथ यात्रा को समस्तीपुर में रुकवा दिया और आडवाणी को गिरफ्तार किया गया. राम मंदिर को लेकर शुरु हुए आंदोलन को रोकने की कोशिश यूपी में मुलायम सिंह ने की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा.. शोक सँदेश…लोहरदगा. कैरो अँचल में पदास्थापित अमीन इंद्रदेव कच्छप जी का आज आकस्मिक निधन हो गया
    Next Article 11 फरवरी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशाल जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से भाग लेंगे जनजातीय समाज के हजारों लोग, मोर्चा की बैठक में सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.