Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर साझा की खुशियां, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया पीएम नरेंद्र मोदी का आभार, कहा- भारतवासी के लिए गर्व का विषय।

    प्रकाशनार्थ: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर एक ओर जहां देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष है। तो वहीं, दूसरी ओर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशियां व्यक्त की। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर खुशियां साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को एवं आमजनों का मुंह मीठा कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये और हाथों में आडवाणी जी के बड़ी तस्वीरों को लेकर भारत माता की जय, भाजपा जिन्दाबाद, लाल कृष्ण आडवाणी जिन्दाबाद और नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारों से कार्यालय परिसर क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसला पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान अनेक भूमिकाओं में देश के विकास, राजनीति और राष्ट्र नीति में अपना अतुलनीय और प्रेरणास्पद योगदान दिया है। उनका सफ़र ज़मीनी स्तर पर कार्य करने से प्रारंभ होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा है। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि एल के आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, निशांत कुमार, सुबोध झा, बिनोद राय, चंचल चक्रवर्ती, संजय सिंह, राजेश सिंह, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, संजीत प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचसीजी ने की एपेक्स अस्पताल जमशेदपुर में कैंसर ओपीडी सेवाएं शुरू
    Next Article फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालो पर करवाई करने हेतु उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश के निर्देश पर आज कदमा, रानीकुदर

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.