सन्दर्भ टाटा वर्कर्स यूनियनका:काप्शन ही परिवर्तन के लिए आप्शन ,प्रशासन भयमुक्त ,निष्पक्ष चुनाव कराएं चुनाव में संविधान का पालन हो स्टीलेनियम हाल के चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग हो
जमशेदपुर 2फरवरी:टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों, कमेटी मेम्बरो, सदस्यों, की एक बैठक आज शाम बिष्टुपुर मे संपन्न हुई।बैठक मे काफी संख्या में एन एस ग्रेड के उम्मीदवार उपस्थित थे। सबो ने एक स्वर में कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में मजदूर हित में काप्शन ही परिवर्तन का आप्शन है।इसके बगैर मजदूरों का भला नहीं होगा।
बैठक में सबो ने प्रशासन से भयमुक्त, निष्पक्ष, संविधान के अनुसार चुनाव कराएं जाने की अपील की।मजदूर हित में परिवर्तन आवश्यक है।मजदूर और कमेटी मेम्बर नेतृत्व सही हाथों में सौपे ताकि2025मे मजदूरों के लिए ग्रेड रिवीजन होने वाला है। मजदूर और कमेटी मेम्बर अपना भविष्य सुरक्षित हाथों में सौंपे।
यूनियन संविधान के सभी मानकों का पालन करवाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन और श्रम विभाग की है।पूर्व में टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में काफी धांधली हुई थी। प्रशासन स्टीलेनियम हाल मे होने वाले पूरे चुनाव प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग कराए।