Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव मनिंदर चौधरी के निधन पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव मनिंदर चौधरी के निधन पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव मनिंदर चौधरी के निधन पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, सैकड़ो लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

    जमशेदपुर। झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास के निजी आप्त सचिव रहे शहर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. मनिंदर चौधरी के दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना हेतु शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में एग्रिको के एक मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने स्व. मनिंदर चौधरी के चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया एवं मौन धारण कर प्रभु से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थी। सभा में लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने स्व. चौधरी के कार्यों और जनसेवा की सराहना की और उनके निधन को अपनी निजी क्षति और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि स्व. मनिंदर चौधरी एक कर्मठ, ईमानदार और सिद्धांतों के पक्के व्यक्ति थे। अपने लंबे सामाजिक जीवन में उन्होंने लोगों की जो सेवा की है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व. चौधरी का योगदान लौहनगरी जमशेदपुर की जनता सदैव याद रखेगी। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। ज्ञात हो कि 74 वर्षीय मनिंदर चौधरी का बीते शनिवार को ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, रूबी झा, कमलेश साहू, बबुआ सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, विष्णु कैबर्त, पप्पू मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, श्रीराम प्रसाद, सतवीर सिंह सोमू, बिनोद सिंह, अभिमन्यु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, संदीप शर्मा बौबी, मिथिलेश साव, समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , प्रदीप दुबे, रितेश दत्ता, दीपक सिंह, अंकित अग्रवाल, अमृत सिंह, धीरज कुमार व अन्य सदस्यगण ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेशन के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ने
    Next Article आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में पहुँचने पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    July 15, 2026

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    रापचा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 145 में 102 आवेदक सफल

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.