Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: जुमे की नमाज से पहले छावनी में तब्दील ज्ञानवापी, हाई अलर्ट घोषित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश: जुमे की नमाज से पहले छावनी में तब्दील ज्ञानवापी, हाई अलर्ट घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश: जुमे की नमाज से पहले छावनी में तब्दील ज्ञानवापी, हाई अलर्ट घोषित
    वाराणसी: अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किया गया है तो वहीं आज जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी गई है. ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पूरे वाराणसी में हाई अलर्ट है और तीन जिलों की फोर्स भी बुला ली गयी है.

     

     

    उधर व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ के विरोध में मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से आज मुस्लिम इलाकों में बाजार बंद रखने की अपील की गई है. मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से कहा गया है कि लोग आज दुकानें बंद रखें और शांतिपूर्वक अपने इलाकों में नमाज पढ़ें. बनारस बंद के ऐलान को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी हो गई है. गुरुवार को फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया गया. तीन कंपनी पीएसी, आरएएफ के साथ गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर की पुलिस फोर्स लगा दी गई है.

     

     

    मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. बाहर से आई फोर्स और PAC को गश्त के लिए लगाया गया है. अति संवेदनशील इलाकों में RAF की तैनाती की गई है. पुलिस अफ़सरोंको निर्देश दिया गया है कि छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों के बाहर प्रयाप्त संख्या में फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए. साथ ही कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल के बाहर भीड़ इकट्ठी न होने पाए.

     

     

    इस बीच व्यास जी तहखाने में पूजा का अधिकार दिए जाने के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है.हिंदू पक्ष की तरफ से भी कैविएट दखिल कर कहा गया है कि उनके पक्ष को भी सुना जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांचवें समन पर बोले केजरीवाल: गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं, ये हम होने नहीं देंगे
    Next Article ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.