Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा में मनोनीत पर प्रधानमंत्री का आभार : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा में मनोनीत पर प्रधानमंत्री का आभार : कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा में मनोनीत पर प्रधानमंत्री का आभार : कुलविंदर
    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानाध्यापक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति सरदार सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति आभार जताया है।
    सरदार सतनाम सिंह संधू को बधाई देते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने एक शिक्षाविद एवं किसान के बेटे को देश के उच्च सदन के लिए नामित कर एक नई दिशा दी है। सतनाम सिंह संधू ने शैक्षणिक संस्थाओं की चंडीगढ़ में स्थापना कर राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

     

    कुलविंदर सिंह ने सतनाम सिंह संधू से संपर्क कर उनसे आग्रह किया है कि वह इस तरह के संस्थानों को चंडीगढ़ पंजाब दिल्ली से बाहर झारखंड बिहार में भी स्थापित करने का काम करें। जहां रहने वाले सिखों के साथ ही अन्य वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सके।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार किसान के बेटे सतनाम सिंह संधू ने 2001 में चंडीगढ़ ग्रुप आफ कॉलेजेस का स्थापना शुरू किया और कालांतर में 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना की।

     

    मात्र 11 साल के अल्पकाल में इस संस्थान ने एशिया के निजी विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जो सतनाम सिंह संधू की लगन को दर्शाता है। विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने को अपना मिशन बनाने वाले सतनाम सिंह संधू नई पीढ़ी के लिए एक बड़े आदर्श के रूप में देश में सामने आए हैं और उन्हें राज्यसभा में भेज कर राष्ट्रपति जी ने उत्कृष्ट कार्य किया है। अब राज्यसभा के माध्यम से सिखों की बौद्धिक क्षमता को और अच्छा करने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे, जिसका फलाफल देश को विकसित राष्ट्रों की अगली पंक्ति में स्थापित करने में सहायक साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग कि ओर से सोनारी राम मंदिर, भूतनाथ मंदिर एवं कबीर मंदिर के पास में दुर्लभ प्रजाति के 50 सीता अशोक के पौधे का का निशुल्क वितरण
    Next Article हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया राजकीय शर्म, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा ईडी की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई है मोदी की गारंटी

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    September 2, 2026

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    September 2, 2026

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, SIT ने 6 आरोपियों को दबोचा

    दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश, 6 साल बाद फिर खुली फाइल

    आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    जेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

    नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.